ग़ज़ल 62[07]
221----2122 // 221---2122
मुज़ारे’ मुसम्मन अख़रब
मफ़ऊलु-- फ़ाइलातुन // मफ़ऊलु--फ़ाइलातुन
------------------------
ऐसे समा गये हो ,जानम मेरी नज़र में
तुम को ही ढूँढता हूँ ,हर शै में ,हर बशर में
इस दिल के आईने में इक अक्स जब से उभरा
फिर बाद उसके कोई ठहरा नहीं नज़र में
पर्दा तो तेरे रुख पर देखा सभी ने लेकिन
देखा तुझे नुमायां ख़ुरशीद में ,क़मर में
जल्वा तेरा नुमायां हर सू जो मैने देखा
शम्स-ओ-क़मर में, गुल में, मर्जान में, गुहर में
वादे पे तेरे ज़ालिम हम ऐतबार कर के
भटका किए हैं तनहा कब से तेरे नगर में
आये गये हज़ारों इस रास्ते से ’आनन’
तुम ही नहीं हो तन्हा इस इश्क़ के सफ़र में
-आनन्द.पाठक
शब्दार्थ
शम्स-ओ-क़मर में =चाँद सूरज में
मर्जान में ,गुहर में= मूँगे में-मोती में
To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp
मुज़ारे’ मुसम्मन अख़रब
मफ़ऊलु-- फ़ाइलातुन // मफ़ऊलु--फ़ाइलातुन
------------------------
ऐसे समा गये हो ,जानम मेरी नज़र में
तुम को ही ढूँढता हूँ ,हर शै में ,हर बशर में
इस दिल के आईने में इक अक्स जब से उभरा
फिर बाद उसके कोई ठहरा नहीं नज़र में
पर्दा तो तेरे रुख पर देखा सभी ने लेकिन
देखा तुझे नुमायां ख़ुरशीद में ,क़मर में
जल्वा तेरा नुमायां हर सू जो मैने देखा
शम्स-ओ-क़मर में, गुल में, मर्जान में, गुहर में
वादे पे तेरे ज़ालिम हम ऐतबार कर के
भटका किए हैं तनहा कब से तेरे नगर में
आये गये हज़ारों इस रास्ते से ’आनन’
तुम ही नहीं हो तन्हा इस इश्क़ के सफ़र में
-आनन्द.पाठक
शब्दार्थ
शम्स-ओ-क़मर में =चाँद सूरज में
मर्जान में ,गुहर में= मूँगे में-मोती में
To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp
umda ghazal aur koi comment nahi?laholvilakuvvat.
जवाब देंहटाएंआ० मनोज जी
जवाब देंहटाएंआप की ग़ज़लशनाशी का बहुत बहुत शुक्रिया
Akpathak
Bahut hi oomda
जवाब देंहटाएंआ0 हर्ष जी
जवाब देंहटाएंसराहना के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद
सादर
आनन्द.पाठक