रिपोर्ताज

▼
▼

रविवार, 17 मई 2009

एक ग़ज़ल 002 : प्यास मन की बढ़ाती रही मछलियाँ



ग़ज़ल 002--ओके

212---212---212---212

प्यास मन की बढ़ाती रहीं मछलियाँ
और अपनी  छुपाती रहीं मछलियाँ

जाल कितने मछेरों ने  फेंके इधर
फिर भी ख़ुद को बचाती रहीं मछलियाँ

किससे मिलने को आतुर रहीं उम्र भर
क्यों  मिलन-गीत गाती रहीं मछलियाँ

प्यास ’मीरा’ की हो या कि ’राधा’ की हो
 एक ही रंग  पाती रहीं मछलियाँ

दर्द किसको सुनाना था अपना उन्हें
दर्द किसको सुनाती रहीं मछलियाँ

जीना मरना कैसे  हमे इश्क़ में
इक तरीक़ा सिखाती रहीं मछलियाँ

तिश्नगी तू भी ’आनन’ जगा यूँ कि ज्यों
जल में रह कर भी प्यासी रहीं मछलियाँ

-आनन्द पाठक ’आनन’-

इस ग़ज़ल क्प आप यहाँ सुन सकते हैं--यू -ट्यूब पर



To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp






3 टिप्‍पणियां:

  1. " समुन्दर में मछलियाँ प्यासी और उदास हो ". बहुत ही बढ़िया कल्पना से लबरेज रचना

    जवाब देंहटाएं
  2. " समुन्दर में मछलियाँ प्यासी और उदास हो ". बहुत ही बढ़िया कल्पना से लबरेज रचना

    जवाब देंहटाएं
  3. आदरणीय मिश्र जी
    भाव सराहना के लिए बहुत बहुत धन्यवाद
    आप से प्रेरणा मिलती रहेगी

    -आनन्द

    जवाब देंहटाएं