रिपोर्ताज

▼
▼

गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022

ग़ज़ल 277 [42ई] : छोड़ दूँ मैं शराफ़त यह फ़ितरत नहीं

 ग़ज़ल 277[ 42 ई]


212---212---212---212


छोड़ दूँ मैं शराफ़त यह फ़ितरत नहीं 
सर कहीं भी झुका दूँ, ये आदत नहीं

आप से मैं मिलूँ तो मिलूँ किस तरह
आप की सोच में अब सदाक़त नहीं

हौसले इन चरागों में भरपूर हैं
तोड़ सकती हवाएँ ये ताक़त नहीं

आइना देख कर तुम करोगे भी क्या
 तुमको होनी तो कोई नदामत नहीं

दिल में कुछ और है, ज़ाहिरन और कुछ
यह दिखावा है, कोई रफ़ाक़त नहीं

जाने क्यों वह ख़फ़ा है बिना बात का
आजकल होती उसकी इनायत नहीं

सब तुम्हारे मुताबिक़ हो ’आनन’ यहाँ
अहले दुनिया की ऐसी रिवायत नहीं  ।


-आनन्द.पाठक-


नदामत = प्रायश्चित अफ़सोस

To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें