ग़ज़ल 404 [61-फ़]
2122---1212---22
बात बेपर की तुम उड़ाते हो
क्या हक़ीक़त है भूल जाते हो ।
क्या हक़ीक़त है भूल जाते हो ।
आदमी हो कोई खुदा तो नहीं
धौंस किस पर किसे दिखाते हो ।
झूठ ही झूठ का तमाशा है
बारहा सच उसे बताते हो ।
बारहा सच उसे बताते हो ।
खुद की जानिब भी देख लेते तुम
उँगलियाँ जब कभी उठाते हो ।
उँगलियाँ जब कभी उठाते हो ।
मंज़िलों की तुम्हें ख़बर ही नही
राहबर खुद को तुम बताते हो
राहबर खुद को तुम बताते हो
हम चिरागाँ हैं हौसले वाले
इन हवाओं से क्या डराते हो
इन हवाओं से क्या डराते हो
वो फ़रिश्ता तो है नहीं ’आनन’
बात क्यों उसकी मान जाते हो
बात क्यों उसकी मान जाते हो
-आनन्द.पाठक--
To visit my channel, CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें