रिपोर्ताज

▼
▼

शुक्रवार, 2 जुलाई 2010

ग़ज़ल 015 : ग़म-ए-दौराँ से.....

मफ़ाईलुन--मफ़ाईलुन--फ़ऊलुन
1222--------1222------122
बह्र-ए-हज़ज मुसद्दस सालिम महज़ूफ़
----------------------------
ग़ज़ल 015 : ग़म-ए-दौराँ से .....

ग़म-ए-दौराँ से मेरा सिलसिला है
तुझे ऐ ज़िन्दगी ! फिर क्या गिला है?

वो जिसके इश्क़ में दिल मुब्तिला है
वही अबतक कहाँ मुझको मिला है?

तुम्हारे हुस्न का ही यह असर है
कि दिल में इश्क़ का गुंचा खिला है ।

 मेरे सर से तुम्हारी आस्ताँ तक
तुम्हीं कह दो कि कितना फ़ासिला है ?

तेरी जानिब से तूफ़ान-ए-जफ़ा हैं
मेरी जानिब चिराग़-ए-हौसिला है

नज़र आती नहीं मंज़िल कहीं भी
अजब ये ज़िन्दगी का क़ाफ़िला है?

हमें दुनिया से क्या लेना है "आनन"!
हमें तुम मिल गए , सब कुछ मिला है


-आनन्द.पाठक ’आनन’-
880092 7181




To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp

3 टिप्‍पणियां:

  1. नज़र आती नहीं मंज़िल कहीं भी
    अजब ये ज़िन्दगी का क़ाफ़िला है ?

    बहुत बढ़िया गजल...वाह

    जवाब देंहटाएं
  2. नज़र आती नहीं मंज़िल कहीं भी
    अजब ये ज़िन्दगी का क़ाफ़िला है ?

    बहुत बढ़िया गजल...वाह

    जवाब देंहटाएं