रविवार, 15 अप्रैल 2012

ग़ज़ल 028 [11 A] : झूठ की बातों को उसने --.

एक ग़ज़ल 028[11 A]--

बह्र-ए-रमल मुसद्दस सालिम 
2122---2122---2122

झूठ की बातों को उसने सत्य माना
सत्य कहने का नही अब है ज़माना

गालियाँ ही आजतक उसने है खाईं
जब भी पर्दाफ़ाश करना उसने ठाना
 
लोग बच बच कर निकलने क्यों है लगते
जब कभी वो बात करता आरिफ़ाना

अब अजायब घर की जैसे चीज कोई
नेक इन्सां का हुआ जैसे ठिकाना
 
मैं किसी को जख़्म अपने क्या दिखाऊँ
है कहाँ फ़ुरसत किसी को, क्या दिखाना
 
जब अदालत का हुआ आदिल ही बहरा
क्या करे फ़रियाद कोई, क्या सुनाना
 
सूलियों पर है टँगा हर बार ’आनन’
जब मुहब्बत का सुनाता है फ़साना ।
 


-आनन्द.पाठक ’आनन’-
880092 7181


To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp









6 टिप्‍पणियां:

M VERMA ने कहा…

गालियाँ ही आज तक पाई
जब भी पर्दाफ़ाश करता है
यही सच है .. बहुत खूब

Arshad Ali ने कहा…

bahut khoob...
bilkul mere jaisa haal hai uska bhi..
jo mai kar guzra wo bhi wahi kamal karta hai...
shayad zindagi uljhi rahe ta umr uski bhi mere jaise ..
magar tum kab samjhoge wo bhi yahi sawal karta hai..

Arun sathi ने कहा…

सूलियों पर क्यों टँगा ’आनन’?

आदमी से प्यार करता है

साधु-साधु

Arun sathi ने कहा…

साधु-साधु

Sunil Kumar ने कहा…

अलगरज़ कुछ तो सबब होगा
कौन किस पर यूँ ही मरता है?
बहुत खुबसूरत ग़ज़ल दाद तो कुबूल करनी ही होगी ...

Pallavi saxena ने कहा…

सार्थक रचना बधाई ....समय मिले कभी तो आयेगा मेरी पोस्ट पर आपका स्वागत है http://mhare-anubhav.blogspot.co.uk/