गुरुवार, 26 दिसंबर 2019

ग़ज़ल 139 : दिल में इक अक्स जब उतरा---

212---212---22
फ़ाइलुन--फ़ाइलुन--फ़े’लुन
बह्र-ए-मुतदारिक मुसद्दस मक़्तूअ’ अल आख़िर 
---------------

एक ग़ज़ल 139 : दिल में इक अक्स जब उतरा--


दिल में  इक अक्स जब उतरा,
दूसरा  फिर कहाँ  उभरा !

बारहा दिल मेरा  टूटा,
टूट कर भी नहीं बिखरा|

कौन वादा निभाता  है
 कौन है क़ौल पर ठहरा ?

शम्मअ’ हूँ ,जलना क़िस्मत में
क्या चमन और क्या सहरा!

इश्क़ करना गुनह क्यों है ?
इश्क़ पर क्यों कड़ा पहरा

आजतक मैं नहीं समझा
इश्क़ से और क्या गहरा ?

है ख़बर अब कहाँ ’आनन’
वक़्त गुज़रा नहीं  गुज़रा !

-आनन्द.पाठक-

शब्दार्थ
बारहा = बार बार
  To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp

ग़ज़ल 138 : दिल ख़ुद ही तुम्हारा आदिल है --

मूल बहर  112---112---112---112-
फ़अ’लुन ----फ़अ’लुन---फ़अ’लुन--फ़अ’लुन
बहर-ए-मुतदारिक मुसम्मन मख़्बून 
-----

एक ग़ज़ल 138 : दिल ख़ुद ही तुम्हारा आदिल है --

दिल ख़ुद ही तुम्हारा आदिल है
समझो क्या सच क्या बातिल है

उँगली तो उठाना  है   आसाँ
पर कौन यहाँ कब कामिल है

टूटी कश्ती, हस्ती मेरी
दरिया है ,ग़म है, साहिल है

मक़्रूज़ रहा है दिल अपना
कुछ तेरी दुआ भी  शामिल है

इक तेरा तसव्वुर है दिल में
दिल हुस्न-ओ-अदा में गाफ़िल है

कुछ और नशीली कर आँखें
खंजर ये तेरा नाक़ाबिल  है

इस वक़्त-ए-आख़िर में ’आनन’
जो हासिल था ,लाहासिल है

-आनन्द.पाठक-

शब्दार्थ
बातिल =असत्य ,झूठ
मक़्रूज़  = ऋणी ,कर्ज़दार
लाहासिल= व्यर्थ ,बेकार
To visit my channel Click the Link below
www.youtube.com/@33akp

सोमवार, 23 दिसंबर 2019

ग़ज़ल 137 :क्या कहूँ मैने किस पे--


212---212----212----212-
 फ़ाइलुन--फ़ाइलुन--फ़ाइलुन--फ़ैलुन
-------------


क्या कहूँ मैने किस पे कही  है ग़ज़ल
सोच जिसकी थी जैसी सुनी है ग़ज़ल

दौर-ए-हाज़िर की हो रोशनी या धुँआ
सामने आइना  रख गई है  ग़ज़ल 

लोग ख़ामोश हैं खिड़कियाँ बन्द कर
राह-ए-हक़ मे खड़ी थी ,खड़ी है ग़ज़ल

वो तक़ारीर नफ़रत पे करते रहे
प्यार की लौ जगाती रही है ग़ज़ल

मीर-ओ-ग़ालिब से चल कर है पहुँची यहाँ
कब रुकी या  झुकी कब थकी है  ग़ज़ल ?

लौट आओगे तुम भी इसी राह पर
मेरी तहज़ीब-ए-उलफ़त बनी है ग़ज़ल

आज ’आनन’ तुम्हारा ये तर्ज़-ए-बयां
बेज़ुबाँ की ज़ुबाँ बन गई है ग़ज़ल

-आनन्द.पाठक-

शब्दार्थ
तक़ारीर = प्रवचन [तक़रीर का ब0व0]
To visit my channel CLICK the Link below

शनिवार, 21 दिसंबर 2019

ग़ज़ल 136 : तुम्हारे हुस्न से जलती हैं--

ग़ज़ल 136

1222---1222---1222---1222

तुम्हारे हुस्न से जलतीं हैं ,कुछ हूरें  भी जन्नत में,
ये रश्क़-ए-माह-ए-कामिल है,फ़लक जलता अदावत में ।

तेरी उल्फ़त ज़ियादा तो मेरी उलफ़त है क्या कमतर ?
ज़ियादा कम का मसला तो नहीं होता है उल्फ़त में ।

पहाडों से चली नदियाँ बना कर रास्ता अपना ,
तो डरना क्या  ,फ़ना होना है जब राह-ए-मुहब्बत में ।

वही आदत पुरानी है तुम्हारी आज तक ,जानम !
गँवाया वक़्त मिलने का ,गिला शिकवा शिकायत में ।

चिराग़ों को मिला करती हवाओं से सदा धमकी ,
नहीं डरते, नहीं बुझते, ये शामिल उनकी आदत में ।

उन्हें भी रोशनी देगी जो थक कर हार कर बैठे ,
मेरा जब ज़िक्र आयेगा ज़माने की हिकायत में ।

जहाँ सर झुक गया ’आनन’ वहीं काबा,वहीं काशी ,
वो चलकर खुद ही आएँगे बड़ी ताक़त मुहब्बत में ।

-आनन्द.पाठक-
To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp

बुधवार, 4 दिसंबर 2019

ग़ज़ल 135 : तेरे हुस्न की सादगी---

फ़ऊलुन---फ़ऊलुन---फ़ऊलुन--फ़ऊलुन
122-------122------122-------122
बह्र-ए-मुतक़ारिब मुसम्मन सालिम
--------------

ग़ज़ल  : तेरे हुस्न की सादगी---

तेरे हुस्न की  सादगी  का असर है
न मैं होश में हूँ ,न दिल की ख़बर है

यूँ चेहरे से पर्दा   गिराना ,उठाना
इसी दम से होता है शाम-ओ-सहर है

सवाब-ओ-गुनह का मै इक सिलसिला हूँ
अमलनामा भी तेरी ज़ेर-ए-नज़र है

गो पर्दे में  है  हुस्न  फिर भी  नुमायाँ
कि रोशन है ख़ुरशीद,रश्क-ए-क़मर है

जो जीना है जी ले हँसी से , ख़ुशी से
मिली जिन्दगी है ,भले मुख़्तसर  है

क़यामत से पहले क़यामत है बरपा
वो बल खा के, लहरा के आता इधर है

नवाज़िश बड़ी आप की है  ये,साहिब !
जो पूछा कि ’आनन’ की क्या कुछ ख़बर है ?

-आनन्द.पाठक-
To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp

सोमवार, 2 दिसंबर 2019

ग़ज़ल 134 : नहीं जानता हूँ कौन हूँ--

फ़ऊलुन--फ़ऊलुन--फ़ऊलुन--फ़ऊलुन
122-------122------122------122
बह्र-ए-मुतक़ारिब मुसम्मन सालिम 

---------------
एक ग़ज़ल : नहीं जानता हूँ कौन हूँ--

नहीं जानता  कौन हूँ ,मैं कहाँ हूँ
उन्हें ढूँढता मैं  यहाँ   से वहाँ  हूँ

तुम्हारी ही  तख़्लीक़ का आइना बन
अदम से हूँ निकला वो नाम-ओ-निशाँ हूँ

बहुत कुछ था कहना ,नहीं कह सका था
उसी बेज़ुबानी का तर्ज़-ए-बयाँ  हूँ

तुम्हीं ने बनाया , तुम्हीं  ने मिटाया
मैं जो कुछ भी हूँ  बस इसी दरमियाँ  हूँ

मेरा दर्द-ओ-ग़म क्यों सुनेगा ज़माना
अधूरी  मुहब्बत की  मैं दास्ताँ  हूँ

न देखा ,न जाना ,सुना ही सुना है
उधर वो निहां है ,इधर मैं अयाँ  हूँ

ये मेरा तुम्हारा वो रिश्ता है ’आनन’
अगर तुम ज़मीं हो तो मैं आसमाँ  हूँ


-आनन्द.पाठक-

शब्दार्थ
तुम्हारी ही तख़्लीक़ = तुम्हारी ही सॄष्टि / रचना
अदम से    = स्वर्ग से
निहाँ है    = अदॄश्य है /छुपा है
अयाँ  हूँ       = ज़ाहिर हूँ /प्रगट हूँ/सामने हूँ
To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp

गुरुवार, 28 नवंबर 2019

एक ग़ज़ल 133 : मेरे जानाँ --



2122--        -1212--     --22
फ़ाइलातुन---मफ़ाइलुन---फ़े’लुन

एक ग़ज़ल : मेरे जानाँ --

मेरे जानाँ ! न आज़मा  मुझको
जुर्म किसने किया ,सज़ा मुझको

ज़िन्दगी तू ख़फ़ा ख़फ़ा क्यूँ है ?
क्या है मेरी ख़ता ,बता  मुझको

सामने वो नज़र नहीं  आता
कौन फिर दे रहा सदा मुझको

नासबूरी की इंतिहा क्या  है
ज़िन्दगी तू ज़रा बता मुझको

होश फिर उम्र भर  नहीं आए
जल्वाअपना  कभी दिखा मुझको

मैं निगाहें  मिला सकूँ उनसे
इतनी तौफ़ीक़ दे ख़ुदा मुझको

उनका होना ही  है बहुत ’आनन’
देता रहता है हौसला मुझको

-आनन्द.पाठक-

शब्दार्थ
नासबूरी =अधीरता ,ना सब्री
तौफ़ीक़ =शक्ति,सामर्थ्य
To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp

सोमवार, 11 नवंबर 2019

ग़ज़ल 132 : भले ज़िन्दगी से ---

122---122---122---122
फ़ऊलुन---फ़ऊलुन--फ़ऊलुन--फ़ऊलुन
बह्र-ए-मुतक़ारिब मुसम्मन सालिम

---------

एक ग़ज़ल : भले ज़िन्दगी से हज़ारों ---

भले ज़िन्दगी से  हज़ारों शिकायत
 जो कुछ भी  मिला है,उसी की इनायत

ये हस्ती न होती ,तो होते  कहाँ हम
फ़राइज़ , शराइत ,ये रस्म-ओ-रिवायत

कहाँ तक मैं समझूँ ,कहाँ तक मैं मानू
वो वाइज़ की बातें  ये हर्फ़-ए-हिदायत

न पंडित ,न मुल्ला ,न राजा ,न रानी
रह-ए-मर्ग में ना किसी को रिआयत

मेरी ज़िन्दगी ,मत मुझे छोड़ तनहा
किसे मैं सुनाऊँगा अपनी हिकायत

निगाहों में उनके लिखा जो पढ़ा तो
झुका सर समझ कर मुहब्बत की आयत

बुरा मानने की नहीं बात ,’आनन’
है जिससे मुहब्बत ,उसी से शिकायत

-आनन्द.पाठक--

शब्दार्थ
फ़राइज़ = फ़र्ज़ का ब0व0
शराइत = शर्तें [ शर्त का ब0व0]
रह-ए-मर्ग = मृत्यु पथ पर [ मौत की राह में ]
अपनी हिकायत  = अपनी कथा कहानी
आयत = कलमा-ए-क़ुरान [ की तरह पाक] -
To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp

शनिवार, 9 नवंबर 2019

एक ग़ज़ल 131 : झूठ इतना इस तरह --

एक ग़ज़ल : झूठ इतना इस तरह ---

2122---2122---212

झूठ इतना इस तरह  बोला  गया
सच के सर इलजाम सब थोपा गया

झूठ वाले जश्न में डूबे  रहे -
और सच के नाम पर रोया गया

वह तुम्हारी साज़िशें थी या वफ़ा
राज़ यह अबतक नहीं खोला गया

आइना क्यों देख कर घबरा गए
आप ही का अक्स था जो छा गया

कैसे कह दूँ तुम नहीं शामिल रहे
जब फ़ज़ा में ज़ह्र था घोला गया

बेबसी नाकामियों के नाम पर
ठीकरा  सर और के फ़ोड़ा गया

हो गई ज़रख़ेज़ ’आनन’ तब ज़मीं
प्यार का इक पौध जब रोपा गया

-आनन्द.पाठक-

To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp

शनिवार, 26 अक्टूबर 2019

एक गीत 65 : आओ कुछ दीप हम जलाएँ----



एक गीत : आओ कुछ दीप हम जलाएँ---[दीपावली पर ]


एक अमा और हम मिटाएँ
आओ कुछ दीप हम जलाएँ

खुशियाँ उल्लास साथ लेकर
युग युग से आ रही दिवाली
कितना है मिट सका अँधेरा
कितनी दीपावली  मना  ली

अन्तस में हो घना अँधेरा ,आशा की किरण हम जगाएँ,
आओ कुछ दीप हम जलाएँ


नफ़रत की हवा बह रही है
और इधर दीप जल रहा है
रिश्तों पर धूल जम रही है
मन में दुर्भाव पल रहा  है

शान्ति के प्रतीक हैं कबूतर ,आसमान में चलो उड़ाएँ
आओ कुछ दीप हम जलाएँ


जगमग हो दीपमालिका से
हर घर का आँगन ,चौबारा
ज्योति कलश छलक छलक जाए
मिट जाए मन का अँधियारा

आया है पर्व रोशनी का   ,ज्योति-पर्व प्रेम से मनाएँ
एक अमा और हम मिटाएँ ,आओ कुछ दीप हम जलाएँ


-आनन्द.पाठक-

सोमवार, 21 अक्टूबर 2019

ग़ज़ल 130 : क़ानून की नज़र में --

221----2122---// 221--2122


ग़ज़ल

’क़ानून की नज़र में ,सब एक हैं , बराबर
रखते रसूख़वाले  , पाँवो  तले दबा कर ।

कल तक जहाँ खड़ा था ,"बुधना" वहीं खड़ा है
लूटा है रहबरों  ने,सपने  दिखा दिखा  कर

जब आम आदमी की आँखों में हों शरारे
कर दे नया सवेरा ,सूरज नया  उगा कर

क्या सोच कर गए थे ,तुम आइना दिखाने
अंधों की बस्तियों  से , आए फ़रेब खा कर

जब दल बदल ही करना, तब दीन क्या धरम क्या
हासिल हुई हो कुरसी ,ईमान जब लुटा कर

उनका लहू बदन का ,अब हो गया है पानी
रखते ज़मीर अपना ,’संसद’ में वो सुला कर

यह देश है हमारा ,हमको इसे बचाना

 सींचा सभी ने इसको ,अपना लहू बहा कर

’आनन’ ज़मीर तेरा ,अब तक नहीं मरा है
रखना इसे तू ज़िन्दा ,गर्दिश में भी  बचा कर

-आनन्द.पाठक-

शनिवार, 19 अक्टूबर 2019

ग़ज़ल 129 :दुश्मनी कब तक निभाओगे---

2122---2122---2122
फ़ाइलातुन--फ़ाइलातुन--फ़ाइलातुन
बह्र-ए-रमल मुसद्दस सालिम
--------------------------

एक ग़ज़ल : दुश्मनी कब तक-----

दुश्मनी कब तक निभाओगे कहाँ तक  ?
आग में खुद को जलाओगे  कहाँ  तक  ?

है किसे फ़ुरसत  तुम्हारा ग़म सुने जो
रंज-ओ-ग़म अपना सुनाओगे कहाँ तक ?

नफ़रतों की आग से तुम खेलते हो
पैरहन अपना बचाओगे  कहाँ  तक ?

रोशनी से रोशनी का सिलसिला है
इन चरागों को बुझाओगे कहाँ  तक ?

ताब-ए-उलफ़त से पिघल जाते हैं पत्थर
अहल-ए-दुनिया को बताओगे कहाँ  तक ?

सब गए हैं ,छोड़ कर जाओगे तुम भी
घर ये अपना ले के जाओगे कहाँ  तक ?

जाग कर भी सो रहे हैं लोग , कस्दन
तुम उन्हें ’आनन’ जगाओगे कहाँ  तक ?

-आनन्द.पाठक-

शब्दार्थ
पैरहन = लिबास ,वस्त्र
ताब-ए-उलफ़त से = प्रेम की तपिश से
अहल-ए-दुनिया को = दुनिया के लोगों को
राह-ए-हक़ हूँ    = सत्य के मार्ग पर हूँ
क़सदन            = जानबूझ कर
To visit my channel CLICK the Link below

गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019

ग़ज़ल 128 : इश्क़ करना


212---212---22
फ़ाइलुन--फ़ाइलुन--फ़अ’लुन
बह्र-ए-मुत्दारिक मुसद्दस सालिम मक़्तूअ’
-----

इश्क़ करना ख़ता क्यों है ?
इश्क़ है तो छिपा  क्यों है ?

जाविदाँ हुस्न है  उनका
इश्क़ फिर नारवा क्यों है?

दिल अगर है खुला उनका
लौट आती सदा क्यों है ?

ज़िन्दगी बस बता मुझको
बेसबब तू ख़फ़ा क्यों है ?

आब-ओ-गिल से बने हम तुम
रंग अपना जुदा क्यों है ?

इश्क़ भी क्या अजब शय है
रोज़ लगता नया क्यों  है ?

रस्म-ए-उल्फ़त निभाता हूँ
फिर भी ’आनन’ बुरा क्यों है ?

-आनन्द.पाठक-
To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp

शब्दार्थ
बाब-ए-दिल = हृदय पटल
जाविदाँ हुस्न = अनश्वर सौन्दर्य
नारवा       = जो रवा न हो ,अनुचित
आब-ओ-गिल से = पानी-मिट्टी से

सोमवार, 14 अक्टूबर 2019

ग़ज़ल 127 [99D]: सब को अपनी अपनी पड़ी है---

21----121---121---122
बह्र-ए-मुतक़ारिब असरम मक़्बूज़  मक़्बूज़ सालिम
-----------

एक ग़ज़ल 127[99D]

सब को अपनी अपनी पड़ी है
हर आँगन  दीवार  खड़ी  है

अच्छे दिन कैसे आएँगे  ?
सत्ता ही जब ख़ुद लँगड़ी  है

राहनुमाई  क्या करता वह
नाक़ाबिल है ,सोच सड़ी  है

कैसे उतरे चाँद  गगन  से ?
राहू-छाया द्वार  खड़ी   है

बिन व्याही बेटी के बापू
गिरवी में  रख्खी  पगड़ी  है

झूठे  वादों से न बुझेगी
आग उदर की, भूख बड़ी है

सच पर पहरेदारी ’आनन’
पाँवों  में जंजीर पड़ी  है

To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp

शुक्रवार, 13 सितंबर 2019

ग़ज़ल 126 : मैं अपना ग़म सुनाता हूँ

1222---1222---1222---1222
मुफ़ाईलुन--मुफ़ाईलुन---मुफ़ाईलुन---मुफ़ाईलुन
बह्र-ए-हज़ज मुसम्मन सालिम
-------------------------------
एक ग़ज़ल

मैं अपना ग़म सुनाता हूँ ,वो सुन कर मुस्कराते हैं
वो मेरी दास्तान-ए-ग़म को ही नाक़िस बताते हैं

बड़े मासूम नादाँ हैं  ,खुदा कुछ अक़्ल दे उनको
किसी ने कह दिया "लव यू" ,उसी पर जाँ लुटाते हैं

सलीक़े से, मुहब्बत से,अदाओं से, नज़ाक़त से
वो मेरी ही ग़ज़ल अपनी बता, मुझको सुनाते हैं

तुम्हारे सामने हूँ मैं , हटा लो यह निक़ाब-ए-रुख
कि ऐसे प्यार के मौसम कहाँ हर रोज़ आते हैं

गिला करते भला किस से ,तुम्हारी बेनियाज़ी का
यहाँ पर कौन सुनता है ,सभी अपनी सुनाते हैं

तसव्वुर में हमेशा ही तेरी तस्वीर रहती है
हज़ारों रंग भरते हैं, बनाते हैं , सजाते हैं

दिल-ए-सदचाक पर जानम, सितम कुछ और कर लेते
समझ जाते वफ़ा क्या चीज है , कैसे निभाते हैं

मुहब्बत का दिया रख दर पे उनके आ गया ’आनन’
कि अब यह देखना है वो बचाते  या बुझाते हैं

-आनन्द.पाठक--
p
शब्दार्थ
नाक़िस = बेकार ,व्यर्थ
दिल-ए-सद चाक = विदीर्ण हृदय
To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp

इसी ग़ज़ल को मेरी आवाज़ में सुनें--

बुधवार, 11 सितंबर 2019

ग़ज़ल 125 [42 D] : आप से आज क्या क्या माँगू---

ग़ज़ल 125[42 D]

2122-----1222
फ़ाअ’लातुन---मुफ़ाईलुन
बह्र-ए-मुशाकिल मुरब्ब: सालिम
-----------------------

ग़ज़ल :  आप से आज क्या माँगू

आप से आज  क्या  माँगू
दर्द-ए-दिल की दवा माँगू

हुस्न उनका क़यामत है
दाइमी की  दुआ  माँगू

क़ैद हूँ जुर्म-ए-उल्फ़त में
उम्र भर की सज़ा  माँगू

ज़िन्दगी भर नहीं  उतरे
इश्क़ का वह नशा माँगू

सादगी  से  मुझे  लूटा
वो ही तर्ज-ए-अदा माँगू

आप की बस इनायत हो
आप से और क्या माँगू

हमसफ़र आप सा ’आनन’
साथ मैं  आप का माँगू

-आनन्द.पाठक-
To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp

शुक्रवार, 28 जून 2019

चन्द माहिया : क़िस्त 61


चन्द माहिया : क़िस्त 61 ओके

:1:
गुलशन की हवाओं में
ज़ह्र भरा किसने
हर बार चुनावों में ?

:2:
दर्या ,परबत,झरना
चाँद सितारे सब
ये किसकी है रचना

:3:
कलियाँ सकुची सहमी
चश्म-ए-बद किसकी
आकर इन पर ठहरी

:4:
जितनी है तपिश बाहर
प्रेम अगन की क्या
उतनी ही तपिश अन्दर

;5:
दिल मेरा फ़क़ीराना
छोड़ तेरा अब दर
जाना तो किधर जाना

-आनन्द.पाठक-

चन्द माहिया : क़िस्त 60

चन्द माहिया : क़िस्त 60 ओके

:1:
इक ख़्वाब-ए-जन्नत में
डूबा है ज़ाहिद
हूरों की जीनत में

:2:
ये हुस्न की रानाई
नाज़,अदा फिर क्या
गर हो न पजीराई

:3:
ग़ैरों की बातों को
मान लिया सच क्यों
सब झूठी बातों को

:4:
इतना ही फ़साना है
फ़ानी दुनिया मे
बस आना-जाना है

:5:
तुम कहती, हम सुनते
बीत गए वो दिन
थे साथ सपन बुनते



-आनन्द.पाठक-

बुधवार, 26 जून 2019

ग़ज़ल 124[12 A] : सलामत पाँव हैं जिनके--

ग़ज़ल 124[12 A] -ओके

1222---1222---1222---122
मफ़ाईलुन---मफ़ाईलुन--मफ़ाईलुन---फ़ऊलुन


सलामत पाँव है जिनके, वो कन्धों पर टिके हैं
जो चल सकते हैं अपने दम, अपाहिज से दिखे हैं


कि जिनके कद से भी ऊँचे "कट-आउट’ शहर में थे
जो भीतर झाँक कर देखा, बहुत नीचे गिरे हैं

बुलन्दी आप की माना कि सर चढ़  बोलती  है
मगर ये क्या कि हम सब आप को बौने  दिखे हैं

ये "टुकड़े गैंग" वाले हैं फ़क़त मोहरे किसी के
सियासी चाल है जिनकी वो पर्दे में छुपे  हैं

कहीं नफ़रत, कहीं दंगा ,कहीं फ़ित्ना, हवादिस
मुहब्बत के चराग़ों को बुझाने  पर अड़े  हैं

हमारे साथ जो भी थे चले पहुँचे कहाँ तक
यही हम सोचते अब तक, कहाँ पर हम रुके हैं

धुले हैं दूध के कहते हैं जो ख़ुद को हमेशा

वही तो लोग ’आनन’ चन्द सिक्कों मे बिके हैं।



 -आनन्द.पाठक-
To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp

मंगलवार, 25 जून 2019

ग़ज़ल 123 [10 A] : साज़िश थी अमीरों की---

एक ग़ज़ल 123  [10 A] ओके
मफ़ऊलु--मफ़ाईलुन  // मफ़ऊलु---मफ़ाईलुन
221--1222  //  221---1222

एक ग़ज़ल : साज़िश थी अमीरों की--

साज़िश थी अमीरों की, “फाइल” में दबी होगी 
दो-चार मरें होंगे, ’कार’ उनकी  चढ़ी  होगी


’
साहब’ की हवेली है, सरकार भी ताबे’ में
इक बार गई ’छमिया’, लौटी न कभी  होगी

आँखों का मरा पानी, तू भी तो मरा होगा
आँगन में तेरे जिस दिन, ’तुलसी’ जो जली होगी

पैसों की गवाही से, क़ानून खरीदेंगे
इन्साफ़ की आँखों पर, पट्टी जो बँधी होगी

इतना ही समझ लेना ,कल ’ताज’ नहीं होगा
मिट्टी से बने तन पर, कुछ ख़ाक पड़ी होगी

मौला तो नहीं  हो तुम, मैं भी न फ़रिश्ता हूँ
इन्सान हैं हम दोनों, दोनों में  कमी होगी

गमलों की उपज वाले, यह बात न समझेंगे
’
आनन’ ने कहा सच है, तो बात लगी होगी



-आनन्द.पाठक-

To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp

शुक्रवार, 21 जून 2019

ग़ज़ल 122[50 A] :हुस्न हर उम्र में जवाँ देखा

ग़ज़ल 122[50 A]  -ओके

2122--1212---22

हुस्न हर उम्र में जवाँ देखा
इश्क़ हर मोड़ पे अयाँ देखा


एक चेहरा जो दिल में उतरा है
वो ही दिखता
जहाँ जहाँ देखा

इश्क़ तो शै नहीं तिजारत की
आप ने क्यों नफ़ा ज़ियाँ देखा ?

और क्या देखना रहा बाक़ी
तेरी आँखों में दो जहाँ देखा

बज़्म में थे सभी ,मगर किसने
दिल का उठता हुआ धुआँ देखा ?

हुस्न वालों की बेरुख़ी  देखी
इश्क़ वालों  को लाम
काँ देखा

सर ब सजदा हुआ वहीं ’आनन’
दूर से उनका आस्ताँ देखा


-आनन्द पाठक-
To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp

सोमवार, 17 जून 2019

चन्द माहिया : क़िस्त 005

चन्द माहिए : क़िस्त 005 ओके

:1:
जब बात निकल जाती
लाख जतन कर लो
फिर लौट के कब आती ?

:2:

उनकी  ये अदा कैसी ?
ख़ुद से छुपते हैं
देखी न सुनी ऐसी

:3:

ऐसे न चलो ,हमदम !
लहरा कर जुल्फ़ें
आवारा है मौसम

:4:

माना कि सफ़र मुश्किल
होता है आसां
मिलता जब  दिल से दिल

:5:

 जब क़ैद ज़ुबां होती
बेबस आँखें तब
अन्दाज़-ए-बयां होती


-आनन्द.पाठक-
[सं0 15-06-18]


 
इन माहियों को सुनें डा0 अर्चना पाण्डेय ’अर्चना’ के स्वर में



शनिवार, 15 जून 2019

चन्द माहिया : क़िस्त 59

चन्द माहिया : क़िस्त 59 ओके

:1:
सब क़स्में खाते हैं
कौन निभाता है
कहने की बाते हैं

:2:

क्या हुस्न निखारा है
जब से डूबा मन
उबरा न दुबारा है

:3:
इतना न सता माहिया
क्या थी ख़ता मेरी
इतना तो बता माहिया

:4:
बेदाग़ चुनरिया में
दाग़ लगा बैठे
आकर इस दुनिया में

:5:
क्या दर्द बताना है
एक तेरा ग़म है
इक दर्द-ए-जमाना है


-आनन्द.पाठक-

शनिवार, 25 मई 2019

चन्द माहिया : क़िस्त 58


चन्द माहिया : क़िस्त 58 ओके

:1:
सदचाक हुआ दामन
तेरी उलफ़त में
बरबाद हुआ ’आनन’

:2:
क्यों रूठी हो ,हमदम
कैसे मनाना है
कुछ मुझ को  सिखा जानम

:3:
दिल ले ही लिया तुमने
जाँ भी ले लेते
क्यों छोड़ दिया तुमने ?

:4:
लहरा के न चल पगली
दिल पे रह रह के
गिर जाती है बिजली


:5:
क्या पाना क्या खोना
जब से गए हो तुम
दिल का खाली कोना


-आनन्द.पाठक--

चन्द माहिया : क़िस्त 57

चन्द माहिया : क़िस्त 57 ओके

1
वादा करना आसाँ
कौन निभाता है ?
ऎ ,मेरे दिल-ए-नादाँ

2
जब हो ही गए रुस्वा
छोड़ो जाने दो
 क्या तुम से गिला शिकवा

3
खुद को तो छुपा लोगी
ख़ुशबू जुल्फ़ों की
तुम कैसे छुपाओगी

4
ये ग़ैब अदा किसकी
दिल पे तारी है
हर साँस सदा किसकी

5
तसवीर तेरी, बातें
करती रहती हैं
कटती रहती रातें

-आनन्द.पाठक-

शनिवार, 18 मई 2019

ग़ज़ल 121 [07 A] : सपने हैं रखे गिरवी

           221--  --1222           //221--      1222
       मफ़ऊलु--मफ़ाईलुन    // मफ़ऊलु---मफ़ाईलुन

ग़ज़ल 121[07 A]  :  सपनों हैं रखे गिरवी-- ओके


सपने हैं रखे गिरवी, साँसों पे उधारी है
 क़िस्तों में सदा हमने, यह उम्र  गुज़ारी  है

 
हर सुब्ह रहे ज़िन्दा, हर शाम रहे मरते
 
जितनी है मिली क़िस्मत, उतनी ही हमारी है

 
अबतक है कटी जैसे, बाक़ी भी कटे वैसे
 
सदचाक रही हस्ती, हर बार सँवारी  है

 
जब से है उन्हें देखा, मदहोश हुआ हूँ, मैं
 
उतरा न नशा अबतक, कैसी ये ख़ुमारी  है

 
दावा तो नहीं करता, पर झूठ नहीं यह भी
 
जब प्यार न हो दिल में, हर शख़्स भिखारी है

 
देखा तो नहीं उसको, सब उसकी नज़र में हैं
 
जो सबको नचाता है, वह कौन मदारी  है ?

 
जैसा भी रहे मौसम, बिन्दास जिओ, ’आनन’
 
दिन और बचे कितने, उठने को सवारी है ।


 -आनन्द.पाठक-
To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp

[सं 18-05-19]



ग़ज़ल 120 [26 A] : दुनिया से जब चलूँ मैं--

221---2122  //221--2122

 ग़ज़ल [26 A ] ओके : दुनिया से जब चलूँ मैं-- ओके

दुनिया से जब मैं जाऊँ  ,पीड़ा मेरी  घनी हो=
इक हाथ पुस्तिका  हो .इक हाथ  लेखनी हो

सूली पे रोज़ चढ़ कर ,ज़िन्दा रहा हूँ कैसे
आएँ हमारे घर पर, गर रीति  सीखनी हो

हर दौर में रही है ,सच-झूठ की लड़ाई
तुम ’सच’ का साथ देना,जब झूठ से ठनी हो

बेचैनियाँ हों दिल में ,दुनिया के सौ मसाइल
तब मैकदे में  आना .खुद से न जब बनी  हो

जंग-ओ-जदल से हासिल, अब तक न कुछ हुआ है
पैग़ाम-ए-इश्क़ देना, जो जंग रोकनी हो

चाहत यही रहेगी ,घर घर में  हो दिवाली
हर दिल में हो मुहब्बत, हर दिल में रोशनी हो 

माना कि है फ़क़ीरी ,फिर भी बहुत है दिल में
’आनन’ से ले के जाना , उल्फ़त जो बाँटनी हो


-आनन्द.पाठक-
To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp

मंगलवार, 7 मई 2019

ग़ज़ल 119 : झूठ का है जो फैला--

212--      -212--       -212
फ़ाइलुन---फ़ाइलुन--फ़ाइलुन

एक ग़ज़ल : झूठ का है जो फैला धुआँ---

झूठ का है जो  फैला  धुआँ
साँस लेना भी मुश्किल यहाँ

सच की उड़ती रहीं धज्जियाँ
झूठ का दबदबा  था जहाँ

चढ़ के औरों के कंधों पे वो
आज छूने चला  आसमाँ

तू इधर की उधर की न सुन
तू अकेला ही  है  कारवाँ

जिन्दगी आजतक ले रही
हर क़दम पर कड़ा इम्तिहाँ

बेज़ुबाँ की ज़ुबाँ  है ग़ज़ल
हर सुखन है मेरी दास्ताँ

एक ’आनन’ ही तनहा नहीं
जिसके दिल में है सोज़-ए-निहाँ

-आनन्द.पाठक-

To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp

शनिवार, 20 अप्रैल 2019

ग़ज़ल 118[57]: रँगा चेहरा है उसका---

बह्र-ए-हज़ज मुसम्मन महज़ूफ़
1222---------1222-----1222-------122
मुफ़ाईलुन---मुफ़ाईलुन---मुफ़ाईलुन--फ़ऊलुन
----      -------       -----
एक ग़ज़ल : रँगा चेहरा है उसका--

रँगा चेहरा है उसका, हाथ कीचड़ में सना है
उसे क्या और करना, दूसरो पर फ़ेंकना  है

वो अपने झूठ को भी बेचता है सच बता कर
चुनावी दौर में बस झूठ का बादल  घना है

अकेला ही खड़ा है जंग के मैदान में  जो
हज़ारों तीर का हर रोज़ करता  सामना है

नज़र नापाक किसकी लग गई मेरे चमन को
बचाएँ किस तरह इसको, सभी को सोचना है

जुबाँ ऐसी नहीं थी आप की पहले कभी  तो
अदब से बोलना भी क्या चुनावों में मना है ?

उन्हे फ़ुर्सत कहाँ है जो कि सुनते हाल मेरा
उन्हें तो "चोर-चौकीदार" ही बस खेलना है

नहीं करता है कोई बात खुल कर अब तो ’आनन’
जमी है धूल  सब के आइनों पर ,पोछना है

-आनन्द पाठक-
To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp

सोमवार, 15 अप्रैल 2019

ग़ज़ल 117[56] : कहाँ आवाज़ होती है--

बहर-ए-हज़ज मुसम्मन सालिम
मफ़ाईलुन---मफ़ाईलुन---मफ़ाईलुन--मफ़ाईलुन
1222----------1222---------1222--------1222
----    ----

एक ग़ज़ल : कहाँ आवाज़ होती है--


कहाँ आवाज़ होती है कभी जब टूटता है दिल
अरे ! रोता है क्य़ूँ प्यारे ! मुहब्बत का यही हासिल

मुहब्बत के समन्दर का सफ़र काग़ज़ की कश्ती में
फ़ना ही इसकी क़िस्मत है, नहीं इसका कोई साहिल

’मुहब्बत का सफ़र आसान है”- तुम ही तो कहते थे
अभी है  इब्तिदा प्यारे ! सफ़र आगे का है मुश्किल

समझ कर क्या चले आए, हसीनों की गली में तुम
गिरेबाँ चाक है सबके ,यहाँ हर शख़्स है  साइल

तरस आता है ज़ाहिद के तक़ारीर-ओ-दलाइल पर
नसीहत सारे आलम को खुद अपने आप से गाफ़िल

कलीसा हो कि बुतख़ाना कि मस्जिद हो कि मयख़ाना
जहाँ दिल को सुकूँ हासिल हो अपनी तो वही मंज़िल

न जाने क्या समझते हो तुम अपने आप को ’आनन’
जहाँ में है सभी नाक़िस यहाँ कोई नहीं कामिल


-आनन्द.पाठक-
To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp

रविवार, 14 अप्रैल 2019

ग़ज़ल 116 [25 A] : वो रोशनी के नाम से डरता है--


एक ग़ज़ल 116[25 A] : ओके
 वो रोशनी के नाम से --
221----2121----1221-----212


वो रोशनी के नाम से  डरता  है आजतक
जुल्मत की हर गली से जो गुज़रा है आजतक

बढ़ने को बढ़ गया है किसी ताड़ की तरह
बौना वो दूसरों को समझता है  आजतक

इनसान भीड़ तन्त्र का हिस्सा हैबन चुका
"इन्सानियत’ ही भीड़  में तनहा है आजतक

हर पाँच साल पे वो नया ख़्वाब बेचता
जनता को बेवक़ूफ़ बनाता  है आजतक

वो रोशनी में  तीरगी ही ढूँढता  रहा
सच को हमेशा झूठ बताता है आजतक

वैसे तमाम और   मसाइल  थे   सामने
’कुर्सी’ की बात सिर्फ़ वो करता है आजतक

 हर रोज़ हर मुक़ाम पे खंज़र के वार हैं
’आनन’ ख़ुदा का शुक्र है ज़िन्दा है आजतक

-आनन्द पाठक-

To vist my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019

ग़ज़ल 115 [24A]: बेसबब उसको मेह्रबाँ देखा--

 ग़ज़ल 115 [24 A]-ओके

2122---1212---22
फ़ाइलातुन--मुफ़ाइलुन--- फ़ेलुन

बेसबब उसको मेह्रबाँ  देखा
जब भी देखा तो बद्गुमाँ देखा

पास पत्थर की थी दुकां ,देखी
जब भी शीशे का इक मकां देखा

जिसको "कुर्सी’ अज़ीज होती है
 उसको बिकते हुए यहाँ देखा

क़स्में खाता है वो निभाने की
पर निभाते हुए कहाँ   देखा

जब कभी ’रथ’ उधर से गुज़रा है
देर तक बस धुआँ धुआँ  देखा

वक़्त का  जो था  ताजदार कभी
उसका मिटते  हुए निशां  देखा

झूठ था हर जगह तवाँ ’आनन’
सच को देखा तो नातवाँ देखा ।
=आनन्द.पाठक-

[बह्र-ए-बेकरां = अथाह सागर]

To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp

मंगलवार, 9 अप्रैल 2019

ग़ज़ल 114 [22 A] : आदमी से कीमती हैं ---


ग़ज़ल 114 [22 A] ओके

एक ग़ज़ल : आदमी से कीमती हैं कुर्सियां
2122-----------2122---------212-
फ़ाइलातुन---फ़ाइलातुन---फ़ाइलुन

आदमी से कीमती हैं कुर्सियाँ
कर रहे टी0वी0 पे मातम हैं मियाँ

आग नफ़रत की लगा कर आजकल
सेंकते सब अपनी  अपनी  रोटियाँ

मौसम-ए-गुल  आएगा कैसे भला
जब तलक दिल में रहेंगी तल्खियाँ

धार ख़ंज़र की नहीं पहचानती
किसकी हड्डी और किसकी पसलियाँ

दे रहें  हैं धन वो  राहत कोष  से
जो जला आए हमारी  बस्तियाँ

आदमी की लाश गिन गिन कर वही
गिन रहें संसद भवन की सीढ़ियाँ

आजतक हम कर्ज़  ’आनन’ भर रहे
एक पल की जो हुई थी ग़लतियाँ

-आनन्द.पाठक-
To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp

सोमवार, 28 जनवरी 2019

ग़ज़ल 113 [34] : हाथ क्या उनसे मिलाते---

ग़ज़ल 113 [34]

बह्र-ए-रमल मुरब्ब: सालिम
फ़ाइलातुन---फ़ाइलातुन
2122----------2122
---------
हाथ जो उन से मिलाते
उँगलियाँ अपनी कटाते

दुश्मनी तो ठीक है ,पर
दोस्ती कुछ तो निभाते

जाग कर सोए हुए -सा
हम तुम्हें फिर क्या जगाते

झूठ को सच मानते हो
सच की बातें क्या बताते

आइने को  बद दुआएँ
ख़ुद मुखौटे  हो चढ़ाते

जब तुम्हें सुनना नहीं ,तो
हाल-ए-दिल क्या,हम सुनाते

दिल फ़क़ीराना है ’आनन’
मिलते रहना ,आते जाते


-आनन्द.पाठक-
To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp