दोहे 007 : चुनावी दोहे
झूठे सब आरोप हैं, संसद में गंभीर ॥
वोटन चोटन अस करी, जस कबहूँ न कराय ।
'छम्मक' 'छमिया' गाँव की, आँख दिखावत जाय ।।
ढुलमुल ऐसा बोलिए, अर्थ न समझे कोय ।
झोली अपनी भर सके, सच्चा नेता सोय ॥
नैनन आंसू भर लिए ,देख देश का हाल ।
लगे सोच में डूबने ,कैसे करे हलाल ॥
एम०पी० चन्द खरीद कर, बहुमत कर दें सिद्ध ।
इसी तरह करते रहे लोकतंत्र समृद्ध ॥
एक पाँव कुर्सी रखे एक पाँव है जेल ।
जनता खुश ह्वै देखती, राजनीति का खेल॥
सबकी डफली है अलग, अलग अलग है राग ।
’गठबंधन’ का नाम है, लेकिन दिल में आग।।
-आनन्द.पाठक ’आनन’-
-आनन्द.पाठक ’आनन’-
880092 7181
05/26
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें