शुक्रवार, 24 मई 2024

ग़ज़ल 378 [ 60 A] : ऐसी भी हो ख़बर कहीं अख़बार में लिखा--

 ग़ज़ल 378 [ 60 A]-ओके

221---2121---1221---212

ऐसा भी हो कभी किसी अख़बार में छपा
’कलियुग’ से पूछता कोई ’सतयुग’ का हो पता ।
 
समझा करेंगे लोग उसे एक सरफिरा ,
कल जो शरीफ़ आदमी था रात में दिखा ।
 
बेमौत एक दिन वो मरेगा मेरी  तरह
इस शहर में ईमान की गठरी उठा उठा।
 
जब से ख़रीद-बेच की दुनिया ये हो गई,
मुशकिल है आदमी को कि ख़ुद को ही ले बचा।
 
हर सिम्त शोर है मचा जंग-ए-अज़ीम का ,
इन्सानियत पे गाज़ गिरेगी, इसे बचा ।
 
मासूम दिल के साफ़ थे तो क़ैद मे रहे
अब हैं नक़ाबपोश , जमानत पे हैं रिहा
 
क्यों तस्करों के शहर में ’आनन’ तू आ गया,
तुझ पर हँसेंगे लोग अँगूठे दिखा दिखा ।
 
 

-आनन्द पाठक-


कोई टिप्पणी नहीं: