अनुभूतियाँ : क़िस्त 021 ओके
81
सच क्या बस उतना होता है
जितना हम तुम देखा करते ?,
कुछ ऐसा भी सच होता है
अनुभव कर के सोचा करते
82
क्या कहना है अब सब छोड़ो
क्या दिल ने चाहा, क्या पाया
मेरे जीवन में चौराहा-
कितनी बार सफ़र में आया ।
83
नए वर्ष के प्रथम दिवस पर
सब के थे संदेश, बधाई,
दिन भर रहा प्रतीक्षारत मैं
कोई ख़बर न तेरी आई ?
84
सोच रही क्यों अलग राह की?
ऐसा तो व्यक्तित्व नहीं है ,
चाँद-चाँदनी एक साथ हैं
अलग अलग अस्तित्व नहीं है ।
-आनन्द पाठक ’आनन’
8800927181
8800927181
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें