अनुभूतियाँ 192/79
:1:
अपना ग़म तो अपना ग़म है
जिसको जीवन भर ढोना है
कौन यहाँ किसकी सुनता है
दुनिया भर से क्या रोना है ।
:2:
एक नशा मयखाने वाला
एक नशा है धन दौलत का
आप हवा में उड़ते रहते
जीते जीवन है गफ़लत का ।
:3:
जैसा चाहूँ वैसा तो यह
मिला नहीं करता है जीवन’
मिला नहीं करता है जीवन’
कभी मिला करता है मरुथल
कभी मिला करता है मधुबन ।
:4:
कभी मिला करता है मधुबन ।
:4:
रंगमंच पर कठपुतली सा
वही नचाता है जीवन भर ?
और हमें भ्रम रहा हमेशा
हम हैं इस दुनिया से ऊपर।
और हमें भ्रम रहा हमेशा
हम हैं इस दुनिया से ऊपर।
-आनन्द पाठक ’आनन’-
Mobile/whatsapp
880092 7181
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें