गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026

अनुभूतियाँ 193/80

 अनुभूतियाँ 193/80


:1:
बात अगर लग जाती दिल को
चुभ जाती है दिल के अंदर
लाख भुलाना चाहो, लेकिन
फ़ाँस बनी रहती जीवन भर ।


:2:
जीवन क्या है ? एक छलावा
सब धोखा है, सब माया  है।
छोड़ गया जो इस दुनिया को
कौन लौट कर फिर आया है ।

:3:
सत्य नहीं तुम पहचानोगे
जब तक 'अहम' तुम्हारे अंदर
चंदन टीका कंठी माला
भगवा तबतक है आडंबर ।

:4:
*कितनी बार लड़े झगड़े हम*
*कितनी बार मनाया तुमने*
*इक अटूट बंधन है ऐसा*
*हर दिन प्रीति निभाया तुमने*

कोई टिप्पणी नहीं: