मंगलवार, 26 मई 2026

दोहे 25 : सामान्य दोहे

:1:
हार कभी ना मानना, ना करना विश्राम
कष्ट मिटे, बंधन कटे, बोलो "जय श्री राम"

:2:
मंदिर मसजिद बाद मे, पहले मन की मान
मन के अंदर झाँक तो, खुद को तू पहचान

:3:
मिल जाएँगी मंजिले, मन मे हो गर चाह
दुखी विकल मत हो सखे!, जीने की सौ राह

:5:
कह 'आनन' क्यो कर रहा, आदर्शों की बात
सभी यहाँ जब स्वार्थ वश, करने को आघात

कोई टिप्पणी नहीं: