रविवार, 20 सितंबर 2026

फ़र्द अश’आर

To visit my channel, CLICK below

www.youtube.com/@33akp 


फ़र्द अश’आर 

:1:

221--2121---1221---212

चेहरे पे यह निक़ाब किसी काम का नहीं

सूरत तिरी बसी हुई मेरी  निगाह में ।

शनिवार, 12 सितंबर 2026

त्रिपदी 001

TO visit my channel, CLICK below

www.youtube.com/@33akp 

त्रिपदी  001

:1:
प्यार मुहब्बत इश्क़ वफ़ा सब
सुनने  में लगता है अच्छा
कहाँ कभी मिलता है सच्चा ।

:2:
अपना दुख अपने सहने की
ढोने की सबकी लाचारी
बाक़ी तो सब दुनियादारी  

:3;
जब तुमको सुनना ही नहीं कुछ
दर्द सुना कर फिर क्या होगा
जख्म दिखा कर फिर क्या होगा

4
सबकी अपनी राह अलग है
सबकी अपनी अपनी मंजिल
बातिल हो या चाहे आदिल

5
संकेतों मे नही समझना
कैसे तुमको समझाऊँ मै
कैसे तुमको बतलाऊँ मैं


-आनन्द.पाठक ’आनन’-

8800927181