शनिवार, 28 जून 2025

ग़ज़ल 440 [14-G)] : एक मुद्दत से वह दुनिया से--

 ग़ज़ल 440 [ 14 जी] : एक मुद्दत से वह दुनिया से--


2122---2122---2122

एक मुद्दत से वो  दुनिया से ख़फ़ा है ।
मन मुताबिक जब न उसको कुछ मिला है 

जख़्म दिल के कर रहे है हक़ बयानी
आदमी हालात से कितना लड़ा है ।

हारने या जीतने से है ज़ियादा
आप का ख़ुद हौसला कितना बड़ा है।

बाज कब आती हवाएँ साज़िशों से
पर चिराग़-ए-इश्क़ कब इन से डरा है।

आदमी की साज़िशो से साफ़ ज़ाहिर
आदमी अख़्लाक़ से कितना गिरा है ।

जोश हो, हिम्मत इरादा हो अगर तो

कौन सा है काम मुश्किल जो रुका है।

ज़िंदगी है इक गुहर नायाब ’आनन’

एक तुहफ़ा है , ख़ुदा ने की अता है ।


-आनन्द.पाठक-





कोई टिप्पणी नहीं: