गुरुवार, 15 नवंबर 2007

दोहे 005 : चुनावी दोहे

  दोहे 005 : चुनावी दोहे


राजनीति के घाट पर, भइ संतन की भीड़।
बेच रहे सब दल टिकट, टिकट लेइ धन-वीर ॥

कंधे-कंधे ढो रहे , ले लँगडी सरकार ।
्करें  समर्थन वापसी, फिर वैतलवा डार ॥

 ताव नहीं, ना आग अब ,नहीं उचित यह काल।
गाली देकर फँस गयो, आगे कौन हवाल ।।

वादे करते जाइए, आश्वासन की भीख ।
जनता जाए भाड़ में, लोकतंत्र की सीख ।।

घड़ियाली  आंसू बहे, देख दलित की भीड़।
धीरे-धीरे हो गई ,राजनीति की रीढ़ ।।

सत्ता के  व्यापार में, उलटी चलती रीत ।
कलतक जिनसे दुश्मनी ,आज उन्ही से प्रीत॥


लोकतंत्र के नाम पर, भीड़्तंत्र पहचान ,।
पत्थर को शिवलिंग समझ, करे आचमन पान ॥


-आनन्द.पाठक ’आनन’-
8800927181
सं 05/26

कोई टिप्पणी नहीं: