दोहा 04 : चुनावी दोहे
’टी0वी0’ पर दिखने लगे , हरे-भरे से खेत ।
मौसम आम चुनाव का ,लगता है संकेत ॥
लिए कटोरा हाथ में ,पांच बरस के बाद ।
मुझको रह रह कह रहे, स्वामी मालिक नाथ ॥
जनता की आवाज़ ही, जनसत्ता की रीत ।
कुरसी पद के लूट में , धनवर्षा की जीत ॥
हिंदू-मुसलिम मे फ़ँसी, मतदाता की टांग ।
कुर्सी के व्यापार में , कैसे -कैसे स्वांग ॥
मैडम अम्मा श्री चरण ,कंठी माला सौंप ।
टिकट अगर मिल जाय तो,फिर काहे का खौफ ॥
माथा टेकत-टेकते, सिल पर परो निशान ।
रीढ़ बिना ही वह खड़े, चलते सीना तान ॥
निर्दल को न जिताइए, मोटा जिसका पेट ।
लँगडी जब सरकार हो, ऊँचा कर दे रेट ॥
-आनन्द पाठक ’आनन’
मौसम आम चुनाव का ,लगता है संकेत ॥
लिए कटोरा हाथ में ,पांच बरस के बाद ।
मुझको रह रह कह रहे, स्वामी मालिक नाथ ॥
जनता की आवाज़ ही, जनसत्ता की रीत ।
कुरसी पद के लूट में , धनवर्षा की जीत ॥
हिंदू-मुसलिम मे फ़ँसी, मतदाता की टांग ।
कुर्सी के व्यापार में , कैसे -कैसे स्वांग ॥
मैडम अम्मा श्री चरण ,कंठी माला सौंप ।
टिकट अगर मिल जाय तो,फिर काहे का खौफ ॥
माथा टेकत-टेकते, सिल पर परो निशान ।
रीढ़ बिना ही वह खड़े, चलते सीना तान ॥
निर्दल को न जिताइए, मोटा जिसका पेट ।
लँगडी जब सरकार हो, ऊँचा कर दे रेट ॥
-आनन्द पाठक ’आनन’
880092 7181
corrected 05/26
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें