सोमवार, 29 जून 2020

चन्द माहिए : क़िस्त 75

क़िस्त 75 ओके

1
क्या वस्ल की रातें थीं
और न था कोई
हम तुम थे,बातें थीं

2
मासूम सी अँगड़ाई
जब जब ली तुम ने
बागों में बहार आई

3
साँसों में घुली हो तुम
सिमटी रहती हो
अबतक न खुली हो तुम

4
रौनक है महफ़िल की
एक हँसी तेरी
जीनत है हर दिल की

5
हँसती हुई राहों में
दर्द भरा किसने
ख़ामोश निगाहों में


-आनन्द पाठक-

चन्द माहिए : क़िस्त 74

क़िस्त 74 ओके 

1
इक हुस्न-ए-क़यामत है
जान पे बन आई
आँखों की शरारत है

2
अब ज़ौर के क़ाबिल है
मान लिया तुम ने
मक़्रूज़ हुआ  दिल  है 

3
रुखसार पे काला तिल
लगता है जैसे
तुम से भी बड़ा क़ातिल

4
आँखों का नशा क्या है ?
जानोगे कैसे ?
जीने का मज़ा क्या है ?

5
फूलों सा बदन तेरा
उस पर से बोझिल
खुशबू का वज़न तेरा

-आनन्द पाठक-

रविवार, 28 जून 2020

चन्द माहिए : क़िस्त 73


क़िस्त 73 ओके

1
सुख दुख न ठहर पाता
चाहे जैसा हो
हर वक़्त गुज़र जाता

2
जीवन के सफ़र में ग़म
आते जाते हैं
क्यों करता आँखें  नम

3
क्या क्या न पड़ा सहना
क़ायम है लेकिन
ईमान मेरा अपना

4
ग़मनाक है क्यों ऐ दिल !
राह अलग सब की
सब की अपनी मंज़िल

5
करनी भी शिकायत क्या
तुम ने कब समझा
इस दिल की चाहत क्या

-आनन्द.पाठक-