गुरुवार, 21 सितंबर 2023

ग़ज़ल 341[17F] : तेरी गलियों में जब से हैं जाने लगे

 ग़ज़ल 341[17F]

212---212---212---212


तेरी गलियों में जब से हैं जाने लगे
जिस्म से रूह तक मुस्कराने लगे

दूर से जब नज़र आ गया बुतकदा
घर तुम्हारा समझ  सर झुकाने लगे

इश्क़ दर्या है जिसका किनारा नही
यह समझने में मुझको ज़माने लगे

देखने वाला ही जब न बाकी रहा
किसकी आमद में खुद को सजाने लगे

ये ज़रूरी नहीं सब ज़ुबां ही कहे
दर्द आँखों से कुछ कुछ बताने लगे

तुमने मुझको न समझा न जाना कभी
ग़ैर की बात में  क्यों तुम आने लगे

राह-ए-हक़ से तुम ”आनन’ न गुज़रे कभी
इसलिए सब हक़ीक़त फ़साने लगे ।


-आनन्द.पाठक-

सं 28-06-24

कोई टिप्पणी नहीं: