मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021

गीत 069 : सरस्वती वन्दना

 [*आज, वसंत पंचमी और ’सरस्वती पूजन’ का दिन ।

इस शुभ अवसर पर रचना प्रस्तुत कर रहा हूँ* ।

आशीर्वादाकांक्षी हूँ ।

सरस्वती वंदना

हंसवाहिनी ! ज्ञानदायिनी ! ज्ञान कलश भर दे !
माँ शारदे वर दे ।


मिटे तमिस्रा कल्मष मन का
मन निर्मल कर दो जन जन का

वीणापाणी ! सिर पर मेरे,वरद हस्त धर दे!
माँ! वाग्देवि ! वर दे !


अंधकार पर विजय लिखें हम
सच के हक़ में खड़े रहें हम
निडर लेखनी चले निरन्तर ,धार प्रखर कर दे !
माँ भारती ! वर दे !


सप्त तार वीणा के झंकृत
हो जाते सब राग अलंकृत


बहे कंठ से स्वर लहरी माँ, राग अमर कर दे !
माँ सरस्वती ! वर दे ।
-आनन्द.पाठक-

इस वंदना को सुनें मेरी आवाज़ में--







शुक्रवार, 29 जनवरी 2021

अनुभूतियाँ : क़िस्त003

अनुभूतियाँ 003 OK


009

  रिश्ते-नाते, प्रेम, लगन सब

कुछ  शब्द बचे , निष्प्राण हुए  

 जाने क्यों ऎसा लगता है 

सब  मतलब के उपमान हुए  


010

 मेरी कुटिया  राजमहल है

दुनिया से क्या लेना देना,

तुम्हें मुबारक सोना चाँदी

 मुझे बहुत है चना चबेना


011

कतरा क़तरा आँसू मेरे 

जीवन के मकरन्द बनेंगे

सागर से भी गहरे होंगे

पीड़ा से जब छन्द बनेंगे 


012

सबके अपने अपने  सपने

सब के अपने अपने ग़म हैं

 तुम ही एक नहीं दुनिया में

आँखें रहती जिसकी नम हैं


-आनन्द.पाठक-

इस गीत को मेरे यू-ट्यूब्चनेल चैनेल आवाज़ का सफ़र में सुने--




मंगलवार, 19 जनवरी 2021

ग़ज़ल 159 : रफ़्ता रफ़्ता कटी ज़िन्दगी--


बह्र-ए-मुतदारिक मुसद्दस  सालिम
212-----212-----212
फ़ाइलुन--फ़ाइलुन--फ़ाइलुन
------
एक ग़ज़ल
 
रफ़्ता रफ़्ता कटी ज़िन्दगी
चाहे जैसी बुरी या भली 
 
सर झुकाया न मैने कभी
एक हासिल यही बस ख़ुशी
 
उम्र भर का अँधेरा रहा
चार दिन की रही चाँदनी
 
मैं भी कोई फ़रिश्ता नहीं
कुछ तो मुझ में भी होगी कमी
 
क्यों जलाते नहीं तुम दिया
क्यों बढ़ाते हो बस  तीरगी
 
दिल में हो रोशनी तो दिखे
रब की तख़्लीक़ ,कारीगरी
 
जब से दिल हो गया आइना
करता रहता वही रहबरी
 
दिल में ’आनन’ के आ जाइए
और फिर देखिए आशिक़ी
 
-आनन्द.पाठक-
 To visit my channel CLICK the Link below
www.youtube.com/@33akp