अनुभूतियाँ 178/65
हाथ मिलाना हाय! हलो! बस
दिल का दिल से पर्दादारी
मन से मन ही नही मिला जो
बाक़ी तो बस दुनियादारी ।
710
व्यर्थ विवेचन क्या करना अब
चाकू कहाँ किधर रखना था
अन्तिम परिणति नियति यही थी
खरबूजे को ही कटना था ।
711
कण कण में सब देख रहे हैं
सत्ता का विस्तार तुम्हारा ।
ग्यानी-ध्यानी सोच रहे हैं
क्या होगा आकार तुम्हारा ।
712
रंग मंच पर अभिनय तबतक
जब तक पर्दा नहीं गिरा है
कर्म सभी के निर्धारित हैं
जिनको जितना ’रोल’ मिला है
Jisko jo kiradar milaa hai
Jisko jo kiradar milaa hai
-आनन्द.पाठक-
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें