शनिवार, 3 अगस्त 2024

ग़ज़ल 412 [64-फ़] : जिसको चाहा कहाँ उसे पाया

 ग़ज़ल 412 [64-फ़  ]

2122---1212---22


जिसको चाहा, कहाँ उसे पाया ।
वो गया लौट कर नहीं   आया ॥

ज़िंदगी बोल कर गई जब से ,
फिर ये दुनिया लगी मुझे माया ।

ग़ैब से ही करे इशारे. वो ,
सामने कब भला नज़र आया ।

एक ही है जो मेरा अपना है
और कोई मुझे नहीं  भाया ।

शेख़ साहब न रोकिए मुझको
आज महबूब मेरे घर आया ।

रंज़-ओ-ग़म, चन्द अश्क़ के क़तरे
इश्क़ का बस यही है सरमाया ।

कैसे कह दूँ मैं इश्क़ में ’आनन’
कौन तड़पा है कौन तड़पाया ।
-आनन्द.पाठक-

 




कोई टिप्पणी नहीं: